Saturday, February 7, 2009

कर दिखाया डा. रमन ने करिश्मा



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी लगातार यह मिथक तोड़ रही है कि वो एक बार सत्ता में आने के बाद दुबारा नहीं आती। गुजरात में नरेंद्र मोदी के बाद मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की वापसी से ये टोटका टूट गया। मध्यप्रदेश को छोड़ दें तो छत्तीसगढ़ में सिंहासन छत्तीसी की विजय के लिए अगर कोई हकदार है तो वे एकमात्र नेता मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ही है जिन्होंने पहले पांच साल का कार्यकाल पूरा कर भाजपा में तो रिकार्ड बनाया वहीं पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की खिलाफत के बीच बहुमत का जादुई आंकड़ा प्रापत कर करिश्मा कर दिखाया। इस जर्बदस्त सफलता के पीछे उनके गरीबों को तीन रूपये किलो चावल देने की खाद्यन्न सहायता योजना से ज्यादा उनकी व्यक्तिगत सर सौम्य नेता की छवि के साथ ही आदिवासी अंचल बस्तर सरगुजा में विकास कार्य भी है जहां पार्टी के अभूतपूर्व सफलता मिली है। डॅा. रमन सिंह अकेले ऐसे नेता है जिन्होंने बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ आदिवासियों के स्वस्फूर्त आंदोलन सलवा जुडूम का साहस के साथ समर्थन किया। बाकी उनके सहयोगियों में भारी भय रहता था की कहीं उनके ज्यादा बोलने से नक्सलवादी उन्हें अपना शिकार न बना लें। ऐसे समय में मुख्यमंत्री का डटकर सामना करने से एक अलग ही छवि जनता के बीच बनी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रभारी भाजपा के वरिष्ठï नेता रविशंकर प्रसाद का यह कहना बहुत मायने रखता है कि सन 2003 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सात प्रतिशत वोट जो इस चुनाव में कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे उसे और एंटी इनकाम्बेंसी के वोटों से जूझकर पुन: सत्ता प्राप्त करना अभूतपूर्व है और इसे डा. रमन सिंह ने कर दिखाया है और वे सम्मान के योग्य हैं। इस विश्लेषण से जो लोग इत्तेफाक नहीं रखते हो उनके लिए बहुत से तथ्य हैं जो ये साबित कर सकते हैं कि डा. सिंह के नेतृत्व ने कांग्रेस के गढ़ छत्तीसगढ़ में पूरी तरह सेंधमारी कर दी है। इस बात से अलग सब इत्तेफाक रखते हैं कि आदिवासी अंचल बस्तर और सरगुजा जिस पार्टी का साथ दे देता है उसकी प्रदेश में सरकार बन जाती है इस बार भी बस्तर और सरगुजा ने कमल पर बटन दबाया है। बस्तर की 12 में से 11 सीट जीतर भाजपा ने नया रिकार्ड कायम किया है तो सरगुजा अंचल की कोरिया, अंबिकापुर और जशपुर जिले की 14 में से 9 सीटों पर औ्र विशेषकर कोरिया जिले की तीनों सीटों पर कब्जा कर भाजपा ने इतिहास ही रच दिया है। अब बात करें कि इन क्षेत्रों में किन कारणों से पार्टी को इतनी सफलता मिली है तो कई बातों पर गौर करना होगा। बस्तर में जहां सलवा जुडूम का समर्थन ने आदिवासी मन को मोहा तो वहीं बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण के तहत किए गए विकास कार्यों ने भी पार्टी के प्रति वफादारी का भाव जागृत किया। यहां बता दें कि आजादी के बाद से ही दोनों क्षेत्र उपेक्षित है और मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने इन दोनों अंचल में स्वयं रूचि लेकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया। बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद का दायित्व निभाते हुए डा. सिंह ने जो काम किए है उसका ही प्रतिफल इस चुनाव में मिला है।
याद दिलाने वाली बात यह भी है कि इन दोनों क्षेत्रों के क्षत्रप सांसद नंदकुमार साय और बलीराम कश्यप ने इस बार चुनाव में कोई सक्रिय भूमिका अदा नहीं की बल्कि नाराजगी के चलते खामोशी अख्तियार कर ली थी। बस्तर टाइगर बलिदादा ने तो लता उसेंडी की हार पहले से ही घोषित कर पार्टी का मनोबल तोडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन वे जीती और पार्टी ने भी ऐतिहासिक विजय हासिल की। वहीं सरगुजा अंचल की राजनीति में अव्वल नेता नंदकुमार साय की चुप्पी के बाद भी डा. सिंह ने नेतृत्व कर पूरा उत्साह पार्टी में बनाए रखा। डा. रमन सिंह इस चुनाव में पूरी तरह अकेले पड़ गए थे। सांसद बलीराम कश्यप, नंदकुमार साय के अलावा रमेश बैस भी सुस्त रहे तो ताराचंद साहू, शिवप्रताप सिंह और गहिरा गुरू के पुत्र संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष चिंतामणि महाराज की बगावत के अलावा 17 सीटिंग विधायकों की अप्रत्यक्ष नाराजगी के बीच चुनाव का नेतृत्व करना टेढ़ी खीर ही था। फिर एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा की कहावत को चरितार्थ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जोरदार हमलों का सामना करने में अच्छे-अच्छे का पसीना निकल जाए सो डा. रमन सिंह को खासी मेहनत करनी पड़ी है अपनी सल्तनत बचाने के लिए। इसलिए डा. रमन की जीत करिश्मे से कम नहीं है और उनमें संघर्ष कर जीत हासिल करने का जज्बा पैदा हो गया है और इसे ही करिश्माई नेता कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

जीत के असली हीरो हैं डॉ रमन सिंह


अगर कवर्धा के विकास के लिए मैंने एक भी काम किया है तो इस बार जरूर भारतीय जनता पार्टी को जिताना नहीं तो मेरा दिल टूट जाएगा। ये उद्गार मुख्यमंत्री डॅा रमन सिंह के है जो उन्होंने हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अपने गृह क्षेत्र कवर्धा में व्यक्त किये थे। इस क्षेत्र के विजय हुए प्रत्याशी डॉ. सियाराम साहू बताते हैं कि यह बोलते हुए डॉ. सिंह बेहद भावुक हो गए और ऐसा लगता है कि वे रो पड़ेंगे। कवर्धा शहर ने इस बार मुख्यमंत्री की लाज रखी और बीजेपी को यहाँ से 1700 से भी ज्यादा वोटों की लीड मिली। डॉ. साहू बताते हैं कि इस बार कार्यकर्ताओं ने यह चुनाव डॉ. रमन सिंह के नाम पर लड़ा और प्रतिष्ठïा को बचाने के लिए तन-मन-धन न्यौछावर कर दिया जो कि अभूतपूर्व था। दूसरी बार विधानसभा का सदस्य चुने जाने के बाद डॉ. साहू कवर्धा को पूरे छत्तीसगढ़ में अलग पहचान दिलाने का संकल्प ले चुके है। और वे इस बार क्षेत्र के लिए बहोत कुछ करना चाहतें है।
मिनीवार्ता से विशेष बातचीत करते हुए पूरे प्रदेश के भाजपा प्रत्याशियों में सर्वाधिक मत प्राप्त 78,817 और 10,878 वोटो से विजेता कवर्धा के विधायक डॉ. सियाराम साहू ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने की एक ही वजह है और वो है घोषणापत्र से बढक़र प्रदेश का चहुंमुखी विकास। डॉ. रमन सिंह ने गाँव-गरीब और महिला हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाए लागू की। हर क्षेत्र में योजनाए बनी। गरीबों को तीन रुपए किलो चावल, 25 पैसे में नमक, किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋ ण, पाँच हार्स पावर तक मुफ्त बिजली, आठवीं तक मुफ्त किताबों के अलावा वृह एवं निराश्रितों के लिए 300 रू. पेंशन, विकलांगो के लिए 200 रू. पेंशन, महिलाओं को पंचायत में पचास प्रतिशत आरक्षण स्व सहायता समूह के तहत आठ लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता, बालिकाओं के लिए सरस्वती साईकिल योजना, 17,000 हजार सामूहिक विवाह के माध्यम से कन्यादान एवं आर्थिक सहायता। मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत नौजवानों के लिए दुकानों का निर्माण, जीवन से लेकर मरण तक के लिए मुक्तिधाम का निर्माण और बडी बात हमर छत्तीसगढ़ योजना े्के तहत धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के जीर्णोंद्वार और सौन्दर्यीकरण के लिए राशि प्रदान करना। डॉ. साहू आगे बताते हैं कि डॉ. रमन सिंह ने हर वर्ग के लिए कुछ न कु छ किया। वो केवल ऊपर ही नहीं निचले स्तर के लोगों का ध्यान रखते थे। आई.ए.एस.अफसर से लेकर कोटवार तक का उन्होनें ख्याल रखा है। 25,000 कोटवारों को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से प्रमोट कर नियमितिकरण करने के साथ ही डै्रस, जूता और टार्च प्रदान कर उनका दिल जीत लिया। इतना ही नहीं पहले जो पंचायत सचिव पांच सौ रुपए प्रतिमाह मानदेय प्राप्त करते थे वे अब पांच हजार पाने लगे हैं। शिक्षाकर्मियों की भर्ती के साथ ही उनके लिए बहुत कुछ किया है। डा. रमन सिंह ने हीरों की तरह काम किया है और वे दिलों को जीतना जानते हैं। इसलिए किसी भी बच्चे को अगर दिल की बीमारी है तो उसके इलाज के लिए खजाना पूरी तरह खुला है। डा. साहू बताते हैं कि बैगा आदिवासियों के उत्थान के लिए डा. रमन सिंह ने बहुत कुछ किया है। जमीन का पट्टïा देने के अलावा मकान निर्माण के लिए 34000 रुपए की सहायता के अलावा बहुत सी योजनाएं थी। अगले पांच साल की कार्ययोजना के संदर्भ में वे बताते हैं कि कवर्धा नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिलाने के अलावा वे इस जिले का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में हो इसके लिए महत्वाकांक्षी योजना पर विचार कर रहे हैं। अगले पांच साल के लिए घोषणा पत्र से आगे जाकर डा. रमन सिंह बेहतर कार्य करेंगे इसका उन्हें पूरा विश्वास है।

प्रदूषण से हानि, पर्यावरण संरक्षण से लाभ बताना होगा


40,000 करोड़ रुपए हम हर साल बीमारियों पर खर्च कर रहे हैं। यकीनन रोग बिगड़ते हुए पर्यावरण से उत्पन्न हो रहे हैं। यह एक पहलू है। दूसरा पहलू देखें, दूषित वायु से हर वषज्ञ 56,000 से ज्यादा लोग अकाल मौत मारे जा रहे हैं। जहर अंश युक्त खाद्य पदार्थ से 20,000 मृत्यु हर साल भारत में होती है। ये कुछ आंकड़़े दो-तीन वर्ष पुराने हैं यानी वर्तमान में इससे ज्यादा चिंताजनक स्थितियां हैं। जहरीली हवा, पानी, मिट्टïी और खाद्य पदार्थ से नई-नई बीमारियां पनप रही हैं। अब तक हमने मलेरिया का नाम सुना था लेकिन मलेरिया का ही भयानक प्रतिबिंब डेंगू का प्रादूर्भाव हो चुका है। हेपेटाइटिस बी, सी डी, गेस्टो-इन्टाट्रिक्स, ब्रोकांटिस जैसी नई-नई बीमारियां चलन में है। एलर्जी, पेट की बीमारी, श्वांस रोग, घातक स्तर तक पहुंच गये हैं। इस संदर्भ में रायपुर शहर के पर्यावरण और रोग को देखें तो शहर में यकायक चिकित्सकों की संख्या आशचर्यजनक ढंग से बढ़ी है। करीब 540 निजी एलोपैथिक चिकित्सक और इससे दुगने होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक व आर.एम.पी. डाक्टरों की संख्या से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि किस कदर शहरवासी बीमारी हैं। बावजूद इसके हम नियति मानकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। दोष औसत आदमी का नहीं, सरकारी एजेंसियों का है। जिन्होंने पर्यावरण पर हल्ला तो मचाया पर आम आदमी को ढंग से नहीं बताया कि प्रदूषण क्या है? उसकी रोकथाम करना क्यों जरुरी है? साथ ही पर्यावरण के मुद्दे पर चिंता जताना फैशन बन गया है और इस पर बातचीत करना स्टेटस सिंबल। दुर्भाग्य यह रहा कि कथित पर्यावरण जानकारों ने स्टेटस बनाए रखने के लिए आम आदमी को कभी ढंग से बताया नहीं कि पर्यावरण और प्रदूषण क्या है? हालांकि वे जनभागीदारी का ढिंढोरा पीटते रहे। इसलिए जो थोड़े बहुत उपाय हुए वह आंशिक सफल रहे। शहर में वृक्षारोपण की योजनाबद्ध शुरुआत हार्टिकल्चर सोसायटी ने की और बाद में पर्यावरण कोष, पूर्व संभागायुक्त जे.एल. बोस व जिलाधीश डी.पी. तिवारी की जुगल-जोड़ी ने बनाया लेकिन दोनों संस्थाओं के वृक्षारोपण शत-प्रतिशत सफल रहे हो, यह नहीं कहा जा सकता। लेकिन तीन आदमियों ने पचपेढ़ी नाका से लेकर कालीबाड़ी चौक तक 106 वृक्षों का शत-प्रतिशत रोपण किया। भूपेंदर सिंह पिन्नी, किरोड़ीमल अग्रवाल और प्रशांत पारख ने तीन साल पहले टिकरापारा मुख्य मार्ग में तालाब के सामने सौ वृक्ष रोपित किए उनमें से एख भी वृक्ष मरा नहीं। कुल 206 वृक्षों की सफलता आम आदमियों का ही प्रयास है। इन दोनों संस्थाओं ने आम-आदमी को कभी भी वृक्षारोपण के लाभ नहीं बताएं, शायद इसीलिए जनता इनसे जुड़ी भी नहीं। दरअसल बिगड़ता हुआ पर्यावरण मानव जाति के समक्ष घोर संकट पैदा कर रहा है, अत: उसे संवारना सबका नैतिक दायित्व बन जाता है। पर्यावरण कुछ संगठनों और सरकार के भरोसे सुधर भी नहीं सकता, जब तक प्रत्येक नागरिक भी इसमें भागादीर नहीं होगी सुधार के कोई भी उपाय सफल नहीं हो सकते। आम आदमी को पर्यावरण, प्रदूषण की जानकारी के साथ ही उनके स्वास्थ्य में होने वाले नुकसान व प्राकृतिक संसाधनों की कमी के खतरों से अवगत करवाने लोकमान्य सदभावना समिति ने यह प्रयास किया है। इसके लिए हमें गांधी शांति प्रतिष्ठान के पर्यावरण कक्ष और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के राष्टï्रीय पर्यावरण जागरुकता अभियान से प्रेरणा मिली। इस आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक हीरामन सिंह ठाकुर व जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक सुभाष मिश्रा ने सहयोग प्रदान कर हौसला बढ़ाया, इन सबके प्रति आभार।

रमन सिंह कोईतोर ना पेन लेहका माने आंदूर


रायपुर। गोंड़ी भाषा में जब अंतागढ़ के आदिवासी ये कहतें है कि रमन रमन सिंह कोई तोर ना पेन लेहका माने आंदूर-तो मन भावुक हो जाता है कि सच में आदिवासी मन निर्मल और सरल होता है। यह बात अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से रोमांचक मुकाबले में विजय हुए विधायक विक्रम उसेंड़ी बतातें है वह खुद भी भाव विभोर हो जाते है। चुनाव के दौरान बाते खट्टे-मीठे लम्हों को याद करते हुए श्री उसेंड़ी कहते है कि बस्तर की 12 ०में से 11 सीटों पर क मल खिलने का श्रेय अगर किसी को है तो वो डॉ रमन सिंह को है। मुख्यमंत्री की सरलता सज्जनता, नीयत और नीति साफ रही जिस्से बस्तर के लोगो का मन जीत लिया इसलिए तो वे लोग अपनी भाषा में उन्हें अपना मसीहा मानते है।
तीसरी दफा विधायक चुने गए श्री उसेड़ी बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे और शिक्षा मंत्री का दायित्व भी निभा चुके है। इस बार सबसे कम अंतर 109 वोटों से चुनाव जीतने का रिकार्ड उनके नाम पर है। छत्तीसगढ़ वाच - से विशेष बातचीत करते हुए श्री उसेंड़ी ने कहा कि बस्तर अंचल में इस ऐतहासिक सफलता के पीछे कई कारण रहें। सर्वप्रथम गरीबों को तीन रुपए किलो में चांवल देने का खाद्यन्न साहयता योजना तो रही ही साथ में 25 पैसे में अमृत नमक, मुफ्त में बैल जोड़ी, पहले छ: प्रतिशत ब्याज की दर से कृषि ऋण, पाँच हार्स पॉवर तक किसानों को मुफ्त में बिजली आठवीं तक बालक, बालिकाओं को मुफ्त में किताब, तेंदूपत्ता बोनस चार गुना होना वन वासियों को नि: शुल्क चरण पादुका के साथ ही जन श्री बीमा योजना प्रमुख थी। इतनी सारी कल्याणकारी योजनाओं ने आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊचा करने के साथ ही उनका दिल भी जीत लिया है। श्री उसेंडी बताते है कि बस्तर विकास प्राधिकरण का गठन ऐतिहासिक कदम था। इसमें विकास कार्यो की लंबी प्रक्रिया को कम करके सीधे स्वीकृति और राशि आंबटन ने सच में बस्तर की तस्वीर बदल दी। वो याद करते है कि हर तीन माह में होने वाली बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में अध्यक्ष के तौर पर मुख्यमंत्री बड़ी गंभीरता से समस्याओं पर मनन कर तत्काल स्वीकृति प्रदान करते थे । इस्से सडक़, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, के साथ ही पैसा उपलब्ध होने के साथ ही निर्माण भी शुरू हो जाता था। प्राधिकरण ने आदिवासी अंचल के विकास को धरातल पर उतारा और उन्हे अमली जामा पहनाया। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विकास कार्यो की सराहना विपक्षी दल कांग्रेस के लोग भी करते है और इसमें कोई दो राय नहीं कीबस्तर की तस्वीर डॉ रमन सिंह ने ही बदली है।
वे याद करते हुए बतातें है कि आजादी के 61 वर्ष बाद की बस्तर के कोई गाँव में जब बिजली पानी की समस्या थी। ऐसे ही पंखाजूर के पी.वी.-61 नाम के गाँव में जब 8.8.2008 के एतिहासिक दिन बिजली पहुंची तो समाचार पत्रों में यहीं प्रकाशित हुआ कि - आजादी की 61वीं वर्षगांठ पर 61 गांँव पर बिजल।- इस तरह वे बतातें है कि कई गाँव में पीने का पानी की गंभीर समस्या थी। हेंडपंप की फास्ट रिंग मशीन पहाड़ों को पार करके गांवों में नहीं पहुँच पाती तब विभागीय इंजीनयरों की जानकारी पर ट्रेक्टर माउंटेन मशीन हैदराबाद से खरीदी गई और जब पीवी-63 नामक गाँवों में खुदाई की गई तो वहाँ के निवासियों के खुशी अपार थी। बाद में इस मशीन से कई गाँवों की समस्या का अंत हुआ।
श्री उसेंडी जी बताते है कि सुदूर बस्तर के अंतागढ़ में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज के लिए ही आईटीआई और पंखाजूर में स्टेडियम निर्माण ने बहुत कुछ ऊंचाईयाँ दी है। बस्तर के विकास में विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज मील का पत्थर साबित होगें और आदिवासियों के जीवन स्तर को कैसा ऊंचा उठायेंगे। बस्तर में सिचाई की सुविधा का आभाव है। इस कमी को दूर करने का प्रयास होगा और अब दूसरे कार्यकाल में आदिवासियों के आर्थिक विकास की नई योजनाओं से उनके रहन सहन में व्यापक बदलाव की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रति बस्तर की जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है। उसका प्रतिफल अवश्य मिलेगा और वे अब और ज्यादा ध्यान देंगे कि किस तरह बस्तर के लोगों के विश्वास पर और ज्यादा कार्य कर सकें। विश्वास है कि डॉ रमन सिंह ने भोले-भाले आदिवासियों के लिए बेहतर योजना बनाएंगे।

बीएससी तक पढ़े लिखे हैं विक्रम उसेंडी -विज्ञान स्नातक विक्रम उसेंडी पूर्व में शिक्षक भी रह चुके हैं 1987 में शिक्षक संघ के सचिव से सार्वजनिक जीवन में पदार्पण करने वाले श्री उसेंडी ने सन 1993 में पहला विधानसभा चुनाव नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ा और बहुत कम मार्जिन 316 वोट से चुनाव जीते। सन 1998 में वे बहुत कम वोट 614 से चुनाव हार गए। लेकिन 2003 में वे बड़े अंतर 8814 मतों से विजयी हुए तो इस बार वे सबसे कम मतों के मार्जिन 109 वोटों से जीत का सेहरा पहन सके। दो पुत्र मोहनिस और श्रेयांस के पिता श्री उसेंडी की पत्नी शिक्षिका है और उनकी रूचि खेल में बहुत ज्यादा है। 1997-98 में क्यूबा के अंतरराष्टï्रीय युवा सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करना उनके लिए यादगार है। खास बात ये है कि चारों बार उनके खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी मंतूराम पवार उनके प्रतिद्वंद्वी थे।

हेलीकाप्टर के नहीं आने से हार हुई थी 1998 में - हाल में संपन्न हुए चुनाव में श्री उसेंडी को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पहले टीवी चैनलों में लगातार यह दिखा दिया था कि मंतूराम पवार चुनाव जीत गए जबकि ऐसा नहीं था वे बताते हैं कि श्री पवार ग्यारहवें राऊंड में करीब 500 वोटों की लीड मिलने के बाद फूलमाला पहनकर निकले तो चैनल वालों ने समझ लिया कि वे जीत गए और खबर फैल गई जबकि बाद में चार राउंड की और गणना हुई। वे बताते हैं कि 1998 में रमेश बैस हेलीकाप्टर से नारायणपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचने वाले थे लेकिन नहीं आए। इसके चलते हेलीकाप्टर देखने से वंचित, आदिवासियों ने उन्हें झूठा समझकर वोट नहीं दिया और मात्र 634 मतों से हार गए। इस बार भी 25000 की भीड़ नवजोत सिंह सिद्धू को देखने इक_ïी हुई लेकिन वे नहीं आए इतना ही नहीं अगले दिन का कार्यक्रम बना तो फिर नहीं आए। इस वजह से उन्हें ताने सुनने पड़ गए और कार्यकर्ता बहुत हतोत्साहित हो गए थे। चिंता जताई लेकिन वे अंतत: जीत गए पर वे अगली बार हेलीकाप्टर से आने वाले नेताओं की सभा से बचना चाहिए ।

लोक कला समाज का दर्पण


लोक कला एक पूरे समाज का दर्पण है। इसके रंग में समाज को पूर्णतया देखा जा सकता है। दूसरे शब्दों में लोक कला वह सांस्कृतिक धरोहर है जिससे समाज की जीवनधारा प्रवाहित होती है। धार्मिक अनुष्ठïान से जुडक़र सामाजिक रीति-रिवाजों का अभिन्न अंग बनकर यह श्रंृगार प्रदान करती है। जीवन के गहरेपन के अहसास के साथ ही एक भावनात्मक लगाव उत्पन्न कर जीवन में उमंग एवं उल्लास पैदा करने का कारक बनती है। सही मायनों में लोक कला व शिल्प समाज का अभिन्न अंग है।

छत्तीसगढ़ की भूमि देश की सांस्कृतिक समृद्धि में अपना अनूठा स्थान रखती है। करीब दो लाख परिवार सीधे तौर पर इस संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने में जुटे हुए हैं। रामायण, महाभारत और अन्य पौराणिक गाथाओं की अनुपम शैली में जीवन मूल्यों के प्रेरणा ोत काव्य का गायन यहां रचा-बसा हुआ है। रामायण की रामधुनी और महाभारत की पंडवानी गायन व अभिनव शैली लाजवाब है। जिसके बलबूते पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झाडूऱाम देवांगन, तीजन बाई व ऋतु वर्मा जैसी कलाकारों ने ख्याति अर्जित की है।

लोक कला के अपने मापदंड होते हैं, जिसमें प्रकृति एवं जीवन के बीच तादम्य स्थापित किया जाता है। छत्तीसगढ़ के बहुसंख्यक कलाकार आज के संदर्भ में ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हो के कारण बावजूद पौराणिक कथाओं की आत्मा का अहसास दिलाते हैं।

सबसे अहम बात तो यह है कि पिछड़े, दलित और आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के बावजूद छत्तीसगढ वासियों में सहज संस्कार की परंपरा आज भी जीवित है। अपनी माटी की सुगंध को सहेजकर इन लोक कलाकारों ने कई चुनौतियों का सामना किया है। सुनकर याद करना और उसे मौखिक रूप से पुन: प्रस्तुत करने में इनका कोई सानी नहीं है। लोक रूचि के अनुरूप थोड़ा बहुत बदलाव इन कलाओं में हो सकता है लेकिन आज भी परंपरागत ढंग़ से इनकी प्रस्तुतियां मन मोह लेती है।

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में भ्रष्टाचार केंद्र ने रोकी राशि

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में भ्रष्टाचार केंद्र ने रोकी राशि
रायपुर । प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में अफसरों के भ्रष्टï कारनामों के चलते विभागीय मंत्री रामविचार नेताम के लिए खासा सिरदर्द साबित हो रहा है। इस योजना की करीब 600 करोड़ रुपए की राशि केंद्र ने रोक ली है। भ्रष्ट अधिकारियों ने जिन दर्जनभर ठेकेदारों को काली सूची में डाला है उसकी करतूत अब उजागर होने लगी है। ठेकेदारों के मुताबिक केंद्रीय गुणवत्ता जांच दल को जिन सडक़ों को दिखाया गया वो दरअसल सबसे अच्छी सडक़ें थी और ठेकेदार भी वे थे जो भ्रष्टï अफसरों के काली करतूतों में शांिमल नहीं थे। ये ठेकेदार पहले ही एक साल के लिए विभाग की ब्लैक लिस्ट में थे और इसके खिलाफ कतिपय ठेकेदार अदालत की भी शरण में हैं। कहा जा रहा है कि भ्रष्टï अफसरों ने अपना गिरेबां बचाने के लिए छोटी मछलियों को फंसा दिया है और बड़े मगरमच्छ को बचाया जा रहा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के घोटाले में घोटाला किया जा रहा है। हटाए गए चीफ इंजीनियर ओपी मिश्रा और कार्यपालन यंत्री एफ.एच. खान की गड़बडियों पर पर्दा डालने के लिए उन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो इनके घोटालों में शामिल नहीं थे और पहले से ही इनकी प्रताडऩा के शिकार थे। इस संदर्भ में अच्छा काम करने वाली फर्म एनसी नाहर का उदाहरण दिया जा राह है। मिली जानकारी के अनुसार इस फर्म को हटाये गए मुख्य अभियंता श्री मिश्रा ने 14 अगस्त सन 2008 को टेंडर में तथ्यों को छुपाने के आरोप पर विभाग की काली सूची में एक वर्ष के लिए डाल दिया था कहा जाता है कि अपने चहेते ठेकेदारों को ठेका दिलाने के लिए श्री मिश्रा ने ये कार्रवाई की थी। एन सी नाहर फर्म की छत्तीसगढ़ में अच्छी साख है और बेहतर कार्य निष्पादन के लिए इसे जाना जाता है। फर्म के संचालकों ने इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में फिर याचिका दायर की है। इसके चलते विभागीय अधिकारियों ने अपने भ्रष्टï कारनामों पर पर्दा डालते हुए इस फर्म पर घटिया सडक़ निर्माण के कथित आरोपों पर नयी सूची में भी नाम सूचीबद्ध कर दिया और विभागीय यंत्री सहित मीडिया को भी गुमराह किया है।
फर्म के संचालक इसके खिलाफ केंद्रीय विभाग सहित मुख्यमंत्री को भी जानकारी देकर भ्रष्टï की काली करतूतों को बताने के प्रयास में है तो बाकी अन्य ठेकेदार भी विभागीय अधिकारियों के इस खेल की पोल खोलने में जुट गए। ठेकेदारों के मुताबिक सड्डू-उरकुरा मार्ग सहित कई माग की सडक़ें फर्म द्वारा बनाई गई सडक़ों की जांच करें तो बहुत सी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आएगी। नेशनल क्वालिटी मानिटरिंग की टीम को विभागीय अफसरों ने सबसे अच्छी सडक़ें दिखाई जो घटिया पाई गई तो बाकी सडक़ें कैसे बनी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। बहरहाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना भारी विवादों के केंद्र में है। इस योजना के हजारों करोड़ रुपए की राशि में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और उनके चहेते ठेकेदारों ने जो भ्रष्टïाचार किया है उसकी कालिख सरकार के मुंह पर पुती है। इसे साफ करने के लिए सरकार को छोटी मछलियों की जगह बड़े मगरमच्छों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि विभाग की सफाई हो सके।

जैन एजुकेशन सोसायटी को बुनाई मशीन भेंट


रायपुर. कई महिलाओं को बुनाई-सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महती भूमिका अदा करने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती राजेश जैन ने जैन एजुकेशन सोसायटी को पांच बुनाई मशीनें भेंट की हैं। लोकमान्य सदभावना समिति के कार्यालय में आयोजित सादगीपूर्ण समारोह में सोसायटी के जी.सी. जैन, हंसराज कोठारी, मोतीलाल झाबक के अलावा समिति के अध्यक्ष तपेश जैन, सचिव मधुसूदन शर्मा, चंद्रप्रकाश स्वर्णकार, अपूर्व पारेख, विजय जैन, नागेंद्र वर्मा, के.के. शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर जी.सी. जैन ने श्रीमती राजेश जैन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन मशीनों से जैन एजुकेशन सोसायटी गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी। समिति ने सांप्रदायिक सदभावना का परिचय देते हुए इस अवसर पर हज यात्रा कर लौटे हाजी इकबाल मुन्ना भाई का सम्मान भी किया।